
सिक्कों पर सन् लिखे होते हैं जबकि नोटों पर नहीं, ऐसा क्यों?
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी -सिक्कों पर सन् इसलिए लिखे होते हैं, क्योंकि सिक्के धातु के बने होते हैं, इसलिए ये ठोस व मजबूत होते हैं, उन पर आग-पानी और समय परिवर्तन का कोई असर नहीं होता। वे कई वर्षों तक सुरक्षित रह सकते हैं।
सिक्कों पर सन् लिखे होने से हम आसानी से अनुमान लगा सकते हैं कि वे किस सदी के हैं। जबकि नोट कागज के बने होते हैं। वे आग से जल सकते हैं, पानी से गल सकते हैं। फिर ज्यों-ज्यों समय बीतता जाता है, वे गलने व फटने शुरू हो जाते हैं। इसलिए नोटों को कई वर्षों तक रिकॉर्ड के लिए संभाल कर नहीं रखा जा सकता। इसीलिए उन पर सन् का उल्लेख नहीं होता।