
मुंहासे का घरेलू उपचार-Pimples ka gharelu upchar
मुंहासे हमारे चेहरे की सुंदरता मे ग्रहण लगाने का काम करती है। हमारे चेहरे की सुंदरता खराब कर देती है। बढ़ती उम्र में सभी मनुष्य मुंहासे के शिकार जरूर होते हैं इसलिए मुंहासे से बचाव के लिए यहा कुछ घरेलू नुस्खे दिए गए हैं जो आपकी चेहरे की सुंदरता में चार चांद लगा देगा।
मुंहासे हटाने का उपाय
सिरके में कलौंजी को पीस लें। इस पेस्ट को रात को सोते समय चेहरे पर लगाएं। सुबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
गाय के दूध में खरबूजे के बीज पीसकर उबटन की तरह चेहरे पर लगाएं। इससे मुंहासे दूर होते हैं।
जायफल और लाल चंदन समान मात्रा में पीसकर मुंहासों पर लगाने से मुंहासे साफ हो जाते हैं।
दही में अजवायन पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगा लें। एक घंटे बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। यह मुंहासे दूर कर देता है।
पुदीने की पत्तियों को चटनी की तरह बारीक पीस लें और मुंहासों पर लगाएं। इससे मुंहासे सूखकर नष्ट हो जाते हैं।
एक चम्मच खीरे का रस और एक चम्मच मूली का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। एक घंटे बाद ठंडे पानी से
चेहरा साफ कर लें। लगातार इसका प्रयोग करने से मुंहासे साफ हो जाते हैं।
मुंहासे से बचाव
नीम के बीज को छीलकर पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा-सा मट्ठा मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे मुंहासे साफ हो जाते हैं।
जामुन की गुठली छीलकर पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को मुंहासे पर लगाएं। मुंहासे सूखकर नष्ट हो जाते हैं।
चिरौंजी के 10-12 दाने दूध में पीसकर पेस्ट बना लें और मुंहासे युक्त चेहरे पर इसका लेप प्रतिदिन करें। इससे मुंहासे मिट जाते हैं।
एक लीटर पानी में एक चम्मच जीरा डालकर उबालें। ठंडा होने पर जीरे के इस पानी से चेहरा धोएं। यह प्रयोग प्रतिदिन करने से मुंहासे ही नहीं, झाइयां भी दूर होती हैं।
एक चम्मच बेसन, आधा चम्मच नीम की सूखी पत्तियों को कच्चे दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लेप करें। 60 मिनट के बाद चेहरा पानी से धो लें।
गुलाब जल में चंदन के पाउडर को डालकर पेस्ट बनाएं और पूरे चेहरे पर लगाएं। इससे मुंहासे दूरे होते हैं और चेहरे का सौंदर्य भी बढ़ता है।
चेहरे पर मुंहासे होने पर बाल, आंखें, नाक, होंठ तथा भौंह के मेकअप पर विशेष ध्यान दें, ताकि लोगों का ध्यान मुंहासों पर से हट जाए। चेहरे पर मुंहासे हो तो गहरे मेकअप से बचें। बाहर से लौटकर मेकअप तुरत उतार दें।