
हवा कैसे चलती कैसे है-How does the wind blow
हमारी पृथ्वी के वातावरण गैस के अणुओं के परतो से चारों तरफ घिरी रहती है जिसे हम वायुमंडल कहते हैं। इस वायुमंडल में मुख्य रूप से नाइट्रोजन और ऑक्सीजन है और थोड़ी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड भी है। जब पृथ्वी के वातावरण में इन गैसों के अणु गति पकड़ते हैं तो उसे हम हवा कहते हैं। अब सवाल यह उठता है कि हवा चलती है कैसे।
सूर्य के रेडिएशन हमारी पृथ्वी के धरती को गर्म कर देती है जिसके कारण हमारा वायुमंडल भी गर्म हो जाता है पृथ्वी के जिन हिस्सों पर सूर्य की किरने सीधे पड़ती है वह गर्म हो जाते हैं जिस जगह पर तिरछी किरणें पड़ती है वे ठंडे रहते हैं। हमारी पृथ्वी की सतह गर्म होने से हवा भी गर्म हो जाती है।
गर्म हवा ठंडी हवा की तुलना में हल्की होती है। इसलिए गर्म हवा नीचे से ऊपर उठने लगती है और चारों तरफ वातावरण में फैलने लगती है। अब गर्म हवा की खाली जगह लेने के लिए ठंडी हवा उनके स्थान पर आ जाती है। यह प्रक्रिया निरंतर चलती है। इसी कारण से हवा चलती है। कभी-कभी यह प्रक्रिया तेज हो जाती है जिसके कारण हवा बहुत तेज हो जाती है जो तूफान का रूप ले लेती।