
Beauty tips for face glow in hindi | चेहरे पर चमक लाने के उपाय और घरेलू नुस्खे | चेहरे पर चमक ले आएंगे ये ब्यूटी टिप्स, लड़के भी अपनाएं
फेस पैक में मौजूद एस्ट्रिजेंटे त्वचा को कसावट देते हैं, जिससे त्वचा के रक्त संचार में सुधार होता है। इसकी वजह से असमय पड़ने वाली झुर्रियां दूर होती हैं।
दो चम्मच कच्चा दूध, दो चम्मच नारियल का पानी, एक चम्मच खीरे का रस-इन सबको मिलाकर रूई के फाहे से चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के बाद चेहरा धो लें। यह पैक चेहरे को चिकना और चमकीला बनाता है।
दो चम्मच मक्के का आटा, एक अंडा और दो चम्मच खीरे का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। सूखने पर चेहरा धो-पोंछ लें। इससे त्वचा की रंगत साफ होती है।
नीबू का रस आधा चम्मच, खीरे का रस एक चम्मच, हल्दी पाउडर दो चम्मच मिलाकर पेस्ट बनाएं और पूरे चेहरे, गर्दन पर लगा लें। 30 मिनट के बाद चेहरा धो-पोंछ लें। इस पैक से चेहरे का कालापन मिटता है।
गुलाब जल आधा चम्मच, खट्टा दही चार चम्मच, मुलतानी मिट्टी पाउडर दो चम्मच मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। सूखने पर साफ कर लें। इससे चेहरे की त्वचा कोमल रहती है।
दो चम्मच ग्लिसरीन, दो चम्मच मुलतानी मिट्टी पाउडर, एक चम्मच बादाम का तेल, एक चम्मच मधु, एक चम्मच बेसन, एक चम्मच मलाई मिलाकर इस पेस्ट को चेहरे पर गाढ़ा लेप लें। सूखने पर पानी से धो-पोंछ लें। त्वचा सुंदर, गोरी और चमकीली बनती है। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करना काफी है।
आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच नीबू का रस, एक चम्मच बादाम का तेल, दो चम्मच मुलतानी मिट्टी का पाउडर मिलाकर इस पेस्ट को कील-मुंहासे वाले चेहरे पर लगाएं। सूखने पर धो लें। हफ्ते में एक बार यह पैक लगाने से कील-मुंहासे दूर होते हैं।
दूध में भीगी हुई मसूर की दाल रगड़कर बारीक पीस लें। अब इसमें एक चम्मच दूध तथा पांच बूंद बादाम रोगन मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा की शुष्कता दूर होती है। सूखने पर चेहर धो लें।
कच्चा दूध दो चम्मच, चंदन पाउडर एक चम्मच, खसखस पाउडर एक चम्मच मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे पूरे चेहरे पर लगा लें। 20 मिनट के बाद धो लें। हफ्ते में एक बार यह पैक चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ, लचीली और मुलायम बनती है।
चार बूंद बादाम रोगन, एक चम्मच गुलाब जल, उड़द दाल पाउडर एक चम्मच, ग्लिसरीन एक चम्मच मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे झाइयां दूर होती हैं।
एक चम्मच शहद, एक अंडे का पीलावाला भाग, एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर हफ्ते में एक बार पैक चेहरे पर लगाएं। सूखने पर धो लें। त्वचा की शुष्कता दूर होती है।
एक चम्मच जैतून का तेल और एक अंडा फोड़कर मिला लें। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें। इससे चेहरे की झुर्रियां मिटती हैं।
एक चम्मच गुलाब जल, एक चम्मच मलाई, दो चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा कोमल और स्निग्ध बनती है।
एक चम्मच कच्चा दूध, दो बादाम की गीरी का पाउडर, एक चम्मच बेसन, एक चम्मच गुलाब जल, एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर हफ्ते में एक बार यह पैक चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा चमक उठती है। .एक चम्मच मुलतानी मिट्टी, एक चम्मच आलू का रस मिलाकर इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं। यह पैक झाइयों को दूर करता है।
1 चम्मच पुदीने का रस, 1चम्मच आलू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर पानी से चेहरा साफ कर लें। यह पैक चेहरे के दाग-धब्बे दूर कर त्वचा को स्निग्ध और बेदाग बनाता है।
एक चम्मच मधु, एक चम्मच बंदगोभी का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद चेहरा धो-पोंछ लें। इससे चेहरे की शुष्कता और कालापन दूर होता है। – एक चम्मच नीबू का रस, एक चम्मच मधु, एक चम्मच गाजर पिसी हुई मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगा लें। सूखने पर चेहरा धो-पोंछ लें। इससे त्वचा में कसावट आती है तथा झुर्रियों का नाश होता है।
पैक को बत्तियां बनाते हुए उतारें। बत्तियां नीचे से ऊपर तथा अंदर से बाहर की ओर रगड़कर उतारना ठीक रहता है। चेहरा धोने और भाप लेने के बाद पैक लगाने से अधिक लाभ होता है। पैक लगाकर कूलर के सामने न बैठे। बातचीत भी न करें।
अरहर की दाल एक चम्मच, मूंग की दाल एक चम्मच पानी में भिगो दें। फूलने पर बारीक पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसमें एक चम्मच चंदन पाउडर और एक चम्मच खीरे का रस मिला लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें। त्वचा निखरकर सुंदर व कोमल बनती है।