
दुनिया के खूबसूरत पहाड़
हमारी पृथ्वी के करीब 24 प्रतिशत भाग पर पहाड़ हैं और दुनिया के 10 प्रतिशत लोग इन्ही पहाड़ों पर रहते हैं। एक ही तरह के पहाइ एक माला की तरह एक-दूसरे से जुड़े होते हैं, जिसे पर्वतमाला कहते हैं।
दुनिया के सात महाद्वीपों में सबसे बड़ी पर्वतमाला एडीज है, जो दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में है। इसकी लंबाई करीब 7,000 किलोमीटर है।यह पर्वतमाला अर्जेंटीना, बोलिविया, चिली, कोलबिया, इक्वेडर, पेरू और वेनेजुएला में है। इसकी सबसे ऊंची चोटी अकॉन्कागुआ है, जिसकी ऊंचाई 22,841 फुट है।
उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप में रॉकी माउंटेंस कनाडा और अमेरिका में हैं। इनकी लंबाई . 4,800 किलोमीटर है। इस रेंज में माउंट एल्बर्ट सबसे ऊंचा है, जिसकी ऊंचाई 14,440 फुट है।
अंटार्कटिका में ट्रांससेंटार्कटिक माउंटेंस हैं, जिनकी लंबाई 3,542 किलोमीटरहै।इसकी सबसे ऊंची चोटी माउंट किर्कपैट्रिक है,जो 14,856 फुट ऊंची है।
ऑस्ट्रेलिया की पर्वतमाला ग्रेट डाइविंग रेंज है। इसकी लंबाई 3,059 किलोमीटर है। इसकी सबसे ऊंची चोटीमाउंट कोस्किस्जको है, जो 7,310 फुट ऊंची है।
एशिया महाद्वीप में हिमालय सबसे बड़ी पर्वतमाला है। इसकी लंबाई2,576 किलोमीटर है। यह पर्वतमाला भारत, भूटान, नेपाल,पाकिस्तान, अफगानिस्तान,चीन और म्यांमार में है। इसकी सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है,जो दुनिया की भी सबसे ऊंची चोटी है। इसकी ऊंचाई 29,029 फुट है।
यही नहीं, हिमालय पर 109ऐसी चोटियां हैं, जो 7,200 मीटर यानी 23,622 फुट से ऊंची हैं। अफ्रीकी महाद्वीप में एटलस पर्वतमाला की लंबाई 2,500 किलोमीटर है। यह अल्जीरिया, मोरक्को, तंजानिया औरट्यूनीशिया में हैं। सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (19,340 फुट) है।
यूरोप महाद्वीप में स्कैंडिनेवियन माउंटेन रेंज है। इसकी लंबाई 1,762 किलोमीटर है।यहरेंज फिनलैंड,स्वीडन और नार्वे में है। सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस (18,510 फुट) है।.
माउंट फुजी, जापान
यह पहाड़ जापान के होनशू द्वीप पर स्थित है। इसकी ऊंचाई करीब 13,390 फुट है। यहां सन 1707 में ज्वालमुखी फटा था। टोक्यो से यह करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है।
कार्ट माउंटेंस,
चीन पत्थरों से बनी आकृतियों के समान सुंदर पहाड़, तरह-तरह के जीव जंतु और पेड़-पौधों और मनमोहक लैंडस्केप के कारण इन पहाड़ों को यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल किया गया है। इन्हें देखने विदेशी सैलानी भी आते हैं।
माउंट मकिनले, अलास्का
दुनिया के खूबसूरत पहाड़ों में से एक माउंट मकिनले अलास्का के डेनली नेशनल पार्क की सबसे ऊंची चोटी है। समुद्र की सतह से इसकी ऊंचाई 20.320 फुट है।
चॉकलेट हिल्स, फिलीपींस
ये हरी-भरी छोटी-छोटी पहाड़ियां फिलीपींस के बोहॉल राज्य में फैली हुई हैं। करीब 1,776 पहाड़ियां केवल 50 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैली हुई है। हरे-भरे जंगलों से घिरी इन पहाड़ियों की खूबसूरती देखते ही बनती है।
माउंट किलिमंजारो, तंजानिया
इसकी तीन चोटियों पर ज्वालामुखी फूट चुळे हैं, जो अब सक्रिय नहीं है। यह अफ्रीका का सबसे ऊंचा पहाड़ है।
ईगर माउंटेन, स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड का ईगर माउंटेन बेरनेस एल्प्स का बहुत खूबसूरत पहाड़ है। इस पर चढ़ना बहुत ही मुश्किल है। इसकी ऊंचाई 13,020 फुट है।
माउंट रेनियर, अमेरिका
वाशिंगटन से 87 किलोमीटर दूर इस पहाड़ पर ज्वालामुखी फूटते रहते हैं। इसके ज्लावामुखी दुनिया के सबसे खतरनाक ज्वालामुखी हैं। इसकी ऊंचाई 14,411 फुट है। इस पर्वत के शिखर पर बर्फ जमी रहती है।
डोलोमीट्स माउंटेन, इटली
यह पर्वतमाला इटली के उत्तरपूर्व में स्थित है। इसी पर्वतमाला में एक सदर्न लाइमस्टोन एल्प्स है, जहां से इटली का सफेद मार्वल निकलता है। यहां से डिगे नदी निकलती है।
माउंट उलुरू, ऑस्ट्रेलिया
इसे आयर्स रॉक भी कहते हैं। नॉर्दर्न टेरिटरी में स्थित बलुआ पत्थरों के ये पहाड़ ऑस्ट्रेलिया की एक पहचान हैं। पहाड़ की मुख्य चोटी की ऊंचाई 2,831 फुट है। विश्व विरासत की सूची में शामिल ये पहाड़िया सूर्य के उदय होने और अस्त होने के बीच कई तरह के रंग बदलती हैं।
किर्कजुफेल माउंटेन, आइसलैंड
आइसलैंड का यह पहाड़ केवल 1,519 फुट ऊंचा है। पर यह अपने अद्भुत आकार की वजह से जाना जाता है। जैसे यह कोई कलाकृति हो। इसका आधार एकदम सपाट और चारों तरफ से एक जैसा है।