
हिमालय पर 10 लाइन निबंध। 10 lines on The Himalaya
1.हिमालय दुनिया का सबसे ऊंचा पहाड़ है।
2. यह बहुत दूर तक फैला हुआ है।
3. इसकी सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट है।
4. बहुत-से साहसी लोग इस पर चढ़ते हैं।
5. हिमालय सदा बर्फ से ढका रहता है।
6. ऐसा लगता है, जैसे इस पर चमचमाती सफेद रंग की चादर बिछी हो।
7. हिमालय से गंगा-यमुना आदि कई छोटी-बड़ी नदियां निकलती हैं।
8. हिमालय भारत का पहरेदार है।
9. यह हमारी दुश्मनों से रक्षा करता है।
10. हिमालय पर बहुत-सी जड़ी-बूटियां मिलती हैं।